‌‌‌नैनीजोर और ढ़काइच पहुंचे चौबे, हिरासत में लिए गए लोग रिहा

0
1406

बक्सर खबर। रविवार को मतदान के दौरान ब्रहृमपुर विधानसभा के ढकाइच और नैनीजोर बूथ पर पथराव हुआ था। ढकाइच से कुछ छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। सूचना मिलने के देर रात से ही राजनीतिक संघर्ष जारी हो गया था। रात के वक्त अश्विनी चौबे व ददन पहलवान वहां गए। पुलिस की लाठी से घायल लोगों से मिले और उचित न्याय का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि यहां राजद के लोगों ने पथराव कर बवाल किया। ऐसी ही शिकायत नैनीजोर बूथ से भी मिल रही है।

इसके खिलाफ अश्विनी चौबे ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया है। किस तरह राजद के लोगों ने जानबुझकर ऐसा किया। वे उन जगहों पर मतदान बाधित करना चाहते थे। सुबह उन लोगों ने स्वयं मतदान किया। लेकिन जब दोपहर बाद भाजपा के लोग पहुंचे तो वैसे समय में जानबुझकर बखेड़ा खड़ा किया गया। इसकी सूचना भाजपा द्वारा निर्वाचन आयोग को भी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ पूछने पर ज्ञात हुआ कि पुलिस ने पीआर बॉड के आधार पर उन छह युवकों को छोड़ दिया गया है। जिन्हें रविवार को ढ़काइच बूथ से हिरासत में लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here