‌‌‌जल-जीवन-हरियाली की श्रृंखला में जरुर हो शामिल

0
214

-पर्यावरण संरक्षण जाति व राजनीति से है अलग
बक्सर खबर। पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की जिम्मेवारी है। वर्तमान समय में यह बहुत जरुरी है कि हम सभी इसके लिए सजग हों। इतना ही नहीं हमारा दायित्व है। दूसरे को भी इसके लिए जागरुक करें। किसी का मजहब कोई हो, भले ही आप किसी दल व संगठन से जुड़े हों। सभी को इस नेक कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करनी चाहिए। यह संदेश पूरे देश और विश्व में जाए। इसके लिए बिहार की जनता 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बना रही है।

हम सभी को इसमें शामिल होकर ऐतिहासिक पहल का हिस्सेदार बनना चाहिए। इसका अलख जगाने के लिए पिछले सप्ताह भर से जिले में लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं। डीएम से लेकर विद्यालय के शिक्षक तक। लोगों को जागरुक कर रहे हैं। प्रशासन ने जिले के सभी प्रखंड़ों में जागरुकता कार्यक्रम चलाए। डीएम राघवेन्द्र सिंह ने बाइक रैली को रवाना किया। एमपी हाई स्कूल से निकली रैली शहर भ्रमण के लिए गई।

साइकिल रैली में शामिल डीएम राघवेन्द्र सिंह

स्वयं शुक्रवार को साइकिल रैली निकाली। किला मैदान से कथकौली मैदान तक लोगों के साथ गए। उससे एक दिन पहले डुमरांव में मशाल जुलूस निकाला। आज शनिवार की संध्या किला मैदान से ज्योति चौक तक पुन: मशाल जुलूस निकाला गया। यह सारे प्रयास आमजन को जागरुक करने के लिए आयोजित किए गए। ऐसे में पर्यावरण प्रेमी लोगों की यह जिम्मेवारी बनती है। वे बढ़चढ़कर इसमें शामिल हों। बक्सर खबर की टीम अपने पाठकों से आग्रह करती है। आप भी 19 जनवरी को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे घर से निकले। कहीं दूर न जाए। अपने घर के आस-पास ही मानव श्रृंखला में शामिल हों।

बाइक रैली को हरी झंड़ी दिखा रवाना करते डीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here