पुतला फूंके से टिकट मिलता है, धत्त बुरबक
बक्सर खबर। चुनावी मौसम में हर दल के पास उम्मीदवारों की लंबी फौज है। कुछ का नाम पार्टी की लिस्ट में शामिल है। कुछ ऐसे हैं जो बेवजह थेथर लाजी बतियां रहे हैं। आजू-बाजू वालों को पैसा चटा रहे हैं। मीडिया में खबर छपवा रहे हैं। ऐसा करे से टिकट मिलता है। यह बातें बतकुच्चन गुरू कह रहे थे। उनके आस-पास चार-पांच लोग खड़े थे। मैंने सूना तो वहां जाकर खड़ा हो गया। चुनावी चर्चा सुनने लगा। लोग क्या-क्या कह और सुन रहे हैं। यह जानने की जिज्ञासा मेरे मन भी हुई। बात उम्मीदवारों से हट कर चुनावी मुद्दे पर केन्द्रीत हो गई। बतकुच्चन गुरू कह रहे थे।
देश में चुनाव विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर होना चाहिए। लेकिन, ससुर बिहार में तो जाति पर चुनाव लड़ता है। सब पार्टी वाला समीकरण देखता है। उसी हिसाब से टिकट देता है। लेकिन, इस बार का चुनाव तो विकास नहीं व्यक्ति के नाम पर लड़ा जा रहा है। एक तरफ एक व्यक्ति है दूसरी तरफ पूरा विपक्ष। विपक्ष के पास मुद्दे नाम मात्र के हैं। इस लिए लोगों को डराया जा रहा है। बताया जा रहा है बहुत बड़ा खतरा है। कोई आरक्षण को अलाप रहा है। कोई जेल का भय दिखा रहा है। कुछ मिला तो ऐसे हैं जौ यहां तक बोल रहे हैं कि देश का संविधान ही खतरे में है। भयाक्रांत करने की यह राजनीति देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। इन वजहों से चुनाव व्यक्ति पर केन्द्रित होता जा रहा है। वैसे फैसला जनता के हाथ है।