मम्मी-पापा के लिए रो रहा है मासूम

0
704

बक्सर खबर : डुमरांव शहर में मंगलवार को भटका हुआ मासूम बच्चा मिला है। दुकानदारों के अनुसार दोपहर के वक्त छठ के भीड़ में रोते हुए बच्चे पर एक दुकानदार की नजर पड़ी। अपने यहां उसे बैठा लिया। लोग इंतजार करने लगे। अगर किसी महिला का बच्चा छूट गया होगा तो वह जरुर तलाशते हुए आएगी। देखते-देखते रात हो गई।

वहीं दूसरी तरफ बार-बार पूछने पर भी वह बच्चा कुछ बोल नहीं रहा है। अंत में इसकी सूचना थाने को दी गई। डुमरांव पुलिस ने उस बच्चे को अपने पास बुला लिया। फिलहाल पुलिस के अनुसार उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आस-पास के लोगों से उसकी पहचान के लिए मदद मांगी जा रही है। देखने में इसकी उम्र लगभग ढाई से तीन वर्ष प्रतीत हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here