‌‌‌ दामाद से परेशान सास ने लगा दी गंगा में छलांग

0
1005

बक्सर खबर। पारिवारिक कलह से तंग आकर अधेड़ महिला ने गंगा पुल से छलांग लगा दी। संयोग रहा कि उस समय कई नाविक घाट किनारे मौजूद थे। उन्होंने तुरंत ही उसे बाहर निकाल लिया। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना शनिवार सुबह की है। महिला को उपचार के बाद बचा लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उत्तर प्रदेश के कोटवा नारायणपुर गांव की रहने वाली है।

उसका नाम पनपतिया देवी पति का नाम शंभू कुमार है। उसकी एक बेटी थी। जिसकी मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। उसने घर बनवाया था। मैं उसी में रहती हूं। मेरा दामाद मुझे रोज प्रताड़ित करता हैं। शनिवार को भी उसने मारपीट की। मैं उसी वजह से तंग आकर मरने जा रही थी। लोगों ने उसे समझाया जीवन को समाप्त कर लेना किसी समस्या का निदान नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here