सुबह पहुंचा पति का शव, शाम में पत्नी ने लगा ली फांसी

0
1572

बक्सर खबर। दो दिन पहले पति की मौत हुई थी। आज गुरुवार की सुबह उसका शव बक्सर पहुंचा। परिवार वाले दाह संस्कार कर श्मशान घाट से लौटे। इधर आज की शाम में उसकी पत्नी ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना शहर के पंजाबी मुहल्ला की है। दुर्गा सिनेमा के नजदीक यह प्रकाश कुमार शर्मा का परिवार रहता है। प्रकाश स्वयं रांची में किसी मीडिया हाउस से जुड़ा था। सूत्रों ने बताया 8 जनवरी को वहां से मौत की खबर आई। परिवार वाले वहां गए आज ही शव बक्सर लाया गया था। अंतिम संस्कार हुआ दूसरी तरफ उसकी पत्नी रुबी ने फांसी लगा दी।

सूत्रों के अनुसार पति की उम्र लगभग 30 और पत्नी की 26 वर्ष थी। दो बेटे भी हैं। जिनकी उम्र छह व तीन वर्ष है। उसने किसी की परवाह नहीं की और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरा परिवार आहत है। सूचना मिलने पर नगर थाने की टीम वहां पहुंची और उसकी मौजूदगी में रुबी की लाश फंदे से उतारी गई। स्थानीय सूत्रों ने बताया दोनों का प्रेम विवाह था। लड़की मेन रोड में पदुमन जी के हाता के पास की रहने वाली थी। शादी के बाद से परिवार वाले नाराज चल रहे थे। इस लिए लड़की का फिलहाल मायके से कोई रिश्ता नहीं था। ऐसे में अचानक हुई पति की मौत ने उसे अंदर से तोड़ दिया। प्रकाश की मौत कैसे हुई। पूछने पर परिवार के लोगों ने बताया वहां से सूचना मिली थी कि ठंड लगने के कारण ऐसा हुआ।

रुबी की तस्वीर देखना चाहते हों तो यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here