जिले के आधा दर्जन से अधिक थानेदारों का हुआ तबादला

0
1563

बक्सर खबर। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश भर के पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। मंगलवार को जारी सूची में जिले के 27 से अधिक पु. अ. नि. स्तर के पदाधिकारियों का नाम शामिल है। इनमें अधिकांश को नालंदा भेजा गया है। अन्य शेष को पटना भेजा गया है। 27 के अलावा दो महिला पुलिस पदाधिकारियों को भी पटना भेजा गया है। जिनमें कंचन कुमार व अनामिका यादव का नाम शामिल हैं। वे बक्सर से पटना जाएंगी। उनकी जगह स्मृति कुमारी व सुशीला सिंह को यहां भेजा गया है।

तबादले की सूची में जिनका नाम है। इनमें से आधा दर्जन से अधिक लोग फिलहाल थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इनमें सरोज कुमार, इरफान हुसैन, प्रकाश लाल, विमलेश पासवान, महेन्द्र राम, राजेन्द्र कुमार, राजीव कुमार राम, रविशंकर, विवेक राज, श्यामलाल कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, कुणालचन्द्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजेश कुमार, अभय कुमार, कमलेश कुमार, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश्वर नाथ दुबे, अभिनंदन कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, आलोक कुमार, मो. रूस्तम अंसारी, सुदामा कुमार सिंह का नाम है।

add विज्ञापन

आदेश में कहा गया है। संबंधित पदाधिकारी 10 दिसम्बर तक अपना प्रभार ग्रहण कर लेंगे। अगले माह का वेतन उन्हें संबंधित जिले से दिया जाएगा। खबर के साथ तबादले की सूची दी गई है। जिसमें एक सूची जाने वालों की तथा दूसरी सूची आने वाले पदाधिकारियों की है।

बक्सर आने वालों की सूची
बक्सर से गैर जिले में भेजे गए पदाधिकारियों की सूची

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here