रुपया बना जान का दुश्मन, दोस्त ने ही कर दी राजकुमार की हत्या

0
1879

बक्सर खबर। नावानगर थाना के महादेवगंज गांव में सोमवार की रात राजकुमार चन्द्रवंशी की हत्या कर दी गयी थी। मंगलवार की सुबह जब परिवार वाले जगे तो उसे छत पर मृत पाया। उसकी हत्या गोली मारकर की गयी थी। हत्या के बाद उसकी पत्नी सुमंती देवी बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई। उसने बताया मेरे पति अपने दोस्तों के साथ पास के गांव कतिकनार गए थे। वहां कोई भोज था।

वहां से लौटकर आए और छत पर सोने चले गए। सुबह उनका शव मिला। हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस ने इस आरोप में उसके दोस्त अनिल कुमार उर्फ लरई यादव को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह बात खुलकर सामने आई की लरई ने किराना दुकानदार राजकुमार से पचास हजार रुपये उधार लिए थे।  घटना के दिन वह लरई के साथ कतिकनार निवासी सोनू यादव के यहां जन्मदिन के भोज में शामिल होने गया था। वहां से आने के बाद उसका दोस्त यह जानता था। वह छत पर सो रहा है। वहां चुपके से आया और उसकी हत्या कर दी। उसने सोच रखा था राजकुमार की मौत के बाद वह पचास हजार की देनदारी से बच जाएगा। लेकिन, अब उसे हत्या के आरोप में जेल जाना पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here