पाकिस्तान से मिले हैं मोदी : जगदानंद सिंह

1
775

बक्सर खबर। पुलवामा के नाम पर भाजपा देश की सत्ता हथियाना चाहती है। लेकिन उसकी यह कोशिश सफल नहीं होगी। जो सरकार देश के सैनिकों की हिफाजत नहीं कर सकी। वह किस बल पर खुद को मजबूत बता रही है। यह किसी से छिपा नहीं है। मोदी पाकिस्तान से मिले हैं। उनके शपथ ग्रहण में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शामिल हुए। वे खुद उनके यहां बिरयानी खाने पहुंच गए। जबकि दस साल प्रधानमंत्री रहने के बाद भी मनमोहन सिंह पाकिस्तान नहीं गए। पाकिस्तान का मौजूदा प्रधानमंत्री बयान देता है। मेदी रहेंगे तो भारत और पाकिस्तान के संबंध अच्छे हो सकते हैं। यह बाते बताती हैं। यह लोग उनसे मिले हुए हैं। आपके पास वक्त है इनको जवाब देने का। यह बातें शनिवार को राजद प्रत्याशी व पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह ने दिनारा विधानसभा के गौरा गांव में कहीं।

उन्होंने आगे कहा कि पन्द्रह वर्ष पहले जब भाजपा सत्ता में आई थी। तब लोगों ने कहा था। भाजपा का अर्थ भारत जलाओ पार्टी है। आज देश जल रहा है। इस आग पर आपको काबू पाना है। मैं जब सांसद था। यहां से होकर गुजरने वाला एनएच बन रहा था। मैं चुनाव हारा तो काम बंद हो गया। आज जैसे तैसे चलने लायक बनाया जा रहा है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने जमरोढ़, भानपुर, सैसड़, मुस्तफापुर, गौरा आदि गांवों का दौरा किया। उनके साथ अनिता चौधरी, विजय कुमार मंडल, संतोष यादव, कन्हैया शर्मा, रामबचन पांडेय, बद्री सिंह, सीता सुन्दरी, सुभाष पासवान समेत अनेक राजद कार्यकर्ता जनसंपर्क में साथ रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here