मोबाइल बंद, ट्रेनी दरोगा गायब, परिजन हलकान

0
1093

बक्सर खबर। शहर के धोबी घाट में रहने वाला ट्रेनी दरोगा अजय कुमार गायब है। बुधवार सुबह से ही उनका कोई पता नहीं चल रहा है। घर से खाना खाकर नगर थाना के लिए चले थे। जहां उनका प्रशिक्षण चल रहा है। लेकिन उसके बाद से ही वह लापता हैं। दोपहर के वक्त यह बात परिवार वालों को पता चली। जब उसके बैच के अन्य दो ट्रेनी दरोगा उसे तलाशते घर पहुंचे। घर वालों ने बताया वह तो थाने गया है। लेकिन साथियों ने बताया नहीं तो। हम तो उसे ही तलाश रहे हैं। फोन भी मिलाकर देखा। उसका पता नहीं चल रहा है। परिजन इसको लेकर परेशान हैं।

अजय कुमार इसी वर्ष मार्च महिने में परीक्षा उत्तीर्ण कर दरोगा बने थे। फिलहाल नगर थाने में दैनिक कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। वे मूल रुप से इटाढ़ी थाना के सिघाबांध गांव के निवासी हैं। उनके पिता राजनरायण सिंह यादव व चाचा जितेन्द्र सिंह धोबी घाट के गली नंबर चार में घर बनाकर रहते हैं। यह युवक भी उनके साथ ही रहता था। कल पूरे दिन परिवार वालों ने उसका पता लगाया। बावजूद इसके अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। परिजन किसी अनहोनी के डर से भयभीत हैं। जबकि पुलिस का कहना है वह किसी काम से कहीं गया होगा। जल्द ही उसका पता लग जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here