मोबाइल के चक्कर में खतरे में पडी भैंस की जान

0
1385

बक्सर खबर : डिजिटल इंडिया का चक्कर आदमी ही नहीं जानवारों के लिए भी समस्या बन गया है। आप खबर पढ हैरान हो सकते हैं, माजरा क्या है। तो आइए हम आपको बताते हैं आज भैंस की जान खतरे में पडी कल आपकी भी पड सकती है। माजरा इटाढ़ी पथ का है। सड़क किनारे आप्टिकल तारों को बिछाने का काम जोरों पर चल रहा है। बड़ी- बड़ी मशीनो द्वारा जगह-जगह खुदाई कर कार्य को पूरा किया जा रहा है। ऐसे ही एक गड्ढे में भूअर यादव की भैंस फंस गई थी। उसे बचाने के लिए आस-पास के लोग प्रयास में जुटे थे। दाे घंटे के अथक प्रयास के बाद उसे आस-पास की जमीन काट बाहर निकाला गया।

बात केवल भैस गिरने की नहीं है। जिस भी विभाग द्वारा खुदाई कर सड़क के किनारे बिना भरे ऐसे गड्ढो को छोड़ दिया जाता है। उसको चेतावनी मिलनी चाहिए। आज भूवर की भैस तो बच गई। लेकिन कल किसी और की जान भी जा सकता है। बक्सर -इटाढ़ी मार्ग पर सड़क के  किनारे खुदे हुए ऐसे कई गड्ढे आपको  साफ नजर आयेंगे। इसी थाना क्षेत्र के बैरी में एक माह पहले तीन सहेलियों की जान ऐसे ही गड्ढे की वजह चली गई। पूरे इलाके में मातम पसर गया था। बावजूद इसके प्रशासन इसे नजर अंदाज किए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here