मनरेगा जेई प्रखंड के विकास में बन रहे है बाधक: मुखिया संघ

0
374

बक्सर खबर: प्रखंड के मनरेगा जेई विकास में बाधक है। इसकी शिकायत पहले डीडीसी से भी की जा चुकी है। परन्तु कोई कार्रवाई नही हुई। इधर विकास की कई योजनाएं पेंडिग है। यह बाते सिकरौल मुखिया विभोर कुमार द्विवेदी ने कही। जिससे काफी मुखिया संघ में नराजगी है। जेई से प्रखंड को मुक्ति दिलाने व विकास की धारा तेज करने के लिए मुखिया संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

जिससे आगे के रणनिति पर चर्चा की गई। वहीं गिरीधर बरांव मुखिया मुन्ना यादव ने कहा कि मनरेगा जेई शशिकांत चैधरी एक ही योजना की राशि में कई बार फेर बदल करते है। जिससे योजना के क्रियावयन में काफी परेशानी हो रही है। जब तक इनको हटाया नही जायेगा तब तक मुखिया संघ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here