‌‌‌ किसान महापंचायत के लिए विधायक ने दिया निमंत्रण

0
327

बक्सर खबर। सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने किला मैदान में आयोजित किसान महापंचायत को लेकर आज बुधवार को जासो, अहिरौली और बक्सर में किसानों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने किसानों की चौपाल लगाई और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। विधायक ने किसानों को महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। बता दें कि किसान पंचायत कल यानी गुरूवार को होनी है।

पार्टी आलाकमान से मिले निर्देशों के तहत इन दिनों पूरे देश में कांग्रेस किसान महापंचायत का आयोजन कर रही है। इसके लिए सदर विधायक पिछले कई दिनों से क्षेत्र में किसानों के बीच जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। महापंयात में प्रदेशस्तर के कई नेताओं के शामिल होने चर्चा है। आज जासो और अहिरौली के किसानों ने विधायक को खाद की किल्लत की जानकारी दी। विधायक ने लोगों को समस्या के हल का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाने के लिए ही महापंचायत का आयोजन किया गया है। उन्होंने लोगों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की। विधायक ने कहा कि क्षेत्र ही नहीं प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर उनकी पार्टी संघर्ष कर रही है। जब तक किसानों की समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं होतीं, उनकी पार्टी और वे यह लड़ाई जारी रखेंगे। इस मौके पर विधायक के साथ कामेश्वर पांडेय, बलराज ठाकुर, विभोर द्विवेदी, बदुरी विशाल सिंह, झुन्ना शुक्ला, विनोद राय, अनिल उपाध्याय, लक्ष्मण उपाध्याय, अशोक पांडेय, वृजमोहन उपाध्याय, महंत पाठक आदि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here