‌‌‌जन कल्याण के लिए मिशन 251 प्रारंभ, डीएम ने बुलाई बैठक

0
674

बक्सर खबर। जिले में मिशन 251 प्रारंभ हो गया है। यह ऐसा कार्य है। जिसमें हर व्यक्ति शामिल हो सकता है। इसका हिस्सेदार बन सकता है। क्योंकि इसका लाभ सिर्फ स्वयं को नहीं मिलेगा। यह सबके लिए है और आने वाली पीढ़ी के लिए भी। इसकी जानकारी सभी को देने के लिए जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने समाहरणालय में शनिवार को आवश्यक बैठक की। उन्होंने सभी को बताया। जल जीवन हरियाली के तहत पूरे राज्य में 2॰51 करोड़ पौधे लगाए जाने हैं। इस वजह से इसे मिशन 251 का नाम दिया गया है। सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे। मनरेगा और वन विभाग। प्रत्येक पौधे के साथ एक व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर भी टैग करेगा। साथ ही वैसे लोग जो पौधे लगाना चाहते हों। उनसे कृषि विभाग संपर्क करे। वे जो वृझ लगाना चाहते हों। उन्हें वही पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।

डीएम ने बताया प्रत्येक पंचायत में 2500 पौधे लगाए जाने हैं। नगर परिषद बक्सर और डुमरांव को 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। साथ 30 दिसम्बर से पहले सभी जल स्त्रोतों और अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिया है। बैठक में शामिल कृषि पदाधिकारी से उन्होंने कहा। आप चौपाल में फार्म उपलब्ध कराएं। किसानों से उनकी राय जानें। कौन से पौधे वे लगाना चाहते हैं। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया। वे सभी प्राथमिकी और अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्रों का सर्वे कराएं। कितने पौधे लगाए जा सकते हैं। उसकी संख्या उपलब्ध कराएं। जिससे मिशन 251 को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। बैठक में बताया गया। 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाकर जन जीवन हरियाली का संदेश देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here