मिस काल से हुआ प्यार, नौकरी लगी तो कर दिया शादी से इनकार

0
1059

बक्सर खबर : एक वर्ष पहले दोनों में प्यार हुआ था। उसने शादी करने का विश्वास दिया था। इस झांसे में लेकर शारीरिक शोषण भी करता रहा। अब सरकारी नौकरी लग गई है। इस लिए शादी से इनकार कर रहा है। यह आरोप जासो गांव की युवती ने सतीश राम पर लगाया है। जो सीआइएसएफ में नौकरी करता है। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सोमवार को मेडीकल जांच के लिए पीडि़ता को सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस को जो उसने बयान दिया है। वह किसी फिल्मी पटकथा की तरह है।

एक वर्ष पहले गलती से उसका फोन एक नंबर पर चला गया। उसने तुरंत ही फोन काट दिया। दूसरी तरफ से फोन आया। वह युवक बार-बार फोन करने लगा। सतीश राम पिता सुभाष राम ग्राम नाट से उसे धीरे-धीरे प्यार होने लगा। जब नजदीकी बढ़ी तो उसने युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए। उसने मना किया तो शादी करने का भरोसा दिया। अब बार-बार जिद करने के बाद भी शादी से इनकार कर रहा है। पुलिस ने कहा मामले की जांच शुरु हो गई है। आवश्यक कार्रवाई होगी।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here