मंत्री ने की बाढ़-सुखाड़ की समीक्षा, कम बारिश से हालत गंभीर

0
450

बक्सर खबर। जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकृष्ण कुमार ऋषि ने आज रविवार को समीक्षा बैठक की। बाढ़ और सुखाड़ के विषय में उनको बताया गया कि फिलहाल जिले में बाढ़ की संभावना नहीं है। कम बारिश के कारण खेती पर प्रभाव देखा जा रहा है। इस लिए नहरों में पानी की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सिंचाई विभाग के मौजूद अधिकारियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट उनके सामने रखी।

इसके अलावा बताया गया कि सिंचाई के लगे 344 में से 147 पंप चालू हालत में हैं। जिन्हें पंचायतों को सौंप दिया गया है। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री के साथ प्रभारी सचिव अरुण कुमार सिंह अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग मौजूद थे। उन्हें बताया गया, यहां टास्क फोर्स का गठन कर लिया गया है। जो जिले की हालत पर नजर रख रही है। कृषि पदाधिकारी ने कहा कम बारिश के कारण अन्य विकल्पों पर ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान जल संरक्षण, चापाकलों की मरम्मति एवं अस्पतालों में दवा की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा सरकार सूखे पर नजर रखे हुए है। पानी की कमी नहीं होनी दी जाएगी। पुराने जलस्त्रोतों की पहचान कर उन्हें जल संरक्षण के लायक बनाने पर बल दिया गया। इस दौरान सदर विधायक संजय तिवारी, डीएम राघवेन्द्र सिंह, डीडीसी, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी और जिले के अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here