‌मंत्री का पावर, सड़क की मरम्मत शुरू

1
1216

बक्सर खबर। भाई मंत्री में पावर तो होता ही है। नहीं होता तो भला दो दिन में काम शुरू होता। राजपुर प्रखंड के कजरियां गांव तक जाने वाली सड़क वैसे तो बदहाल है। लेकिन, उसे चलने लायक बनाया जा रहा है। तीन दिन पहले परिवहन मंत्री संतोष निराला आए थे। गांव में देवी जागरण हुआ था। गांव वालों ने मंगरांव पुल से कजरियां तक सड़क की बदहाली का दर्द उन्हें सुनाया था। तब उन्होंने कहा कि फिलहाल सड़क तो नहीं बन पाएगी। उसके लिए किसी योजना का चयन करना होगा। लेकिन, दो दिनों में इसकी मरम्मत करवा देंगे।

मंत्री ने कहा तो लोग सोच रहे थे। पता नहीं क्या होगा। पिछली बार भी वादा किए थे। लेकिन, इस बार दो दिन बितने के साथ ही खबर मिली। मुखिया रखवाली कर रहे हैं। नहर मार्ग के गड्ढ़े भरे जा रहे हैं। बीडियो के आदेश पर ईट का टुकड़ा गड्ढ़ों में भरा जा रहा है। सो पूरा माजरा यह है कि मंत्री के आदेश पर अमल शुरू हो गया है। प्रखंड का प्रशासन हरकत में है। इसकी सूचना देने वाले सूत्रों से पूछा गया। कौन काम करा रहा है। कितने की योजना है। बीडियो बनवा रहे हैं की कोई और? इसका जवाब किसी के पास नहीं था। वैसे काम शुरू हो गया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here