नई सरकार में राज्यमंत्री बने बक्सर सांसद अश्विनी चौबे

0
747

बक्सर खबर। केन्द्र की सरकार में एक बार फिर बक्सर को प्रतिनिधित्व मिला है। स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने आज गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनियता की शपथ ली। फिलहाल उनका विभाग तय नहीं हुआ है। पिछली बार उन्हें वर्ष 2016 में स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया गया था। इस बार स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी शपथ नहीं ली है। इस वजह से पार्टी में कई तरह की अटकले लगाई जा रही हैं। लेकिन, जो राजनीतिक परिदृश्य हैं। उसमें कोई भी व्यक्ति किसी तरह का दावा नहीं कर सकता। सूत्रों के अनुसार जदयू द्वारा मंत्रीमंडल से अलग होने के कारण बहुत से मंत्रियों का विभाग तय नहीं होगा। जदयू दो पद मांग रही है ।

जबकि सरकार आरसीपी सिंह को मंत्री बनाने जा रही थी। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ललन सिंह को भी मंत्री बनाना चाह रहे थे। इस वजह से सरकार ने कैबीनेट व राज्य मंत्री पद भी शेष रखा है। आने वाले समय में मंत्रिमंडल का विस्तार तय माना जा रहा है। फिलहाल प्रधानमंत्री के अलावा 24 कैबीनेट और 7 राज्यमंत्री स्वतंतत्र प्रभार एवं अन्य 27 को राज्यमंत्री बनाया गया है। स्थानीय व्यवसायी अरुण मिश्रा, प्रदीप राय, युवा नेता विजय मिश्रा आदि ने उन्हें बधाई दी है। इन लोगों ने कहा कि चाहे जो विभाग मिले। बाबा मंत्री बने हैं तो उसका लाभ बक्सर को मिलेगा। यह हमारे जिले के हक में है। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में शहर में पार्टी का आयोजन भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here