युवती से दुष्कर्म का प्रयास, तीन को कराया नामजद

1
1100

बक्सर : शौच को जा रही युवती से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा शोरगुल मचाए जाने के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ। इसकी शिकायत लेकर लड़की के घर वाले पहुंचे तो आरोपी लड़के के परिजनों ने उनकी जमकर पीटाई की। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन युवक घर से फरार हो गया। मामला डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव का है। बुधवार की शाम युवती पूजा कुमारी (19) के खेत में शौच को गई थी। आरोप है कि मंटू दूबे मौका पाकर खेत में पहुंच गया और उसे दबोच लिया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर अभद्रता करते हुए मारपीट की।

युवती किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली। पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। शिकायत लेकर परिजन आरोपी युवक के घर गए। जहां उसके पिता राज नाथ दूबे व साधु दूबे ने मारपीट की। घटना के बाद परिजन थाने पहुंचे। युवती के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मंटू दूबे, राज नाथ दूबे व साधू दूबे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक की तलाश में दबिश भी दी गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

add

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here