मैकेनिक के लिए बजाज ने आयोजित की कार्यशाला

0
359

बक्सर खबर। मैकेनिक गाडिय़ां बनाते हैं। लेकिन, अधिकांश के पास व्यवहारिक ज्ञान होता है। वे तकनीकि ज्ञान से पूर्ण नहीं होते। जबकि सर्वाधिक मैकेनिक ग्रामीण स्तर पर ही कार्य करते हैं। बजाज मोटरसाइकल द्वारा उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ। बजाज बिल्डिंग सिंडिकेट में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कंपनी के एरिया सर्विस मैनेजर रविरंजन कुमार व तकनीकि विशेषज्ञ नलीन जी बक्सर पहुंचे।

इन लोगों ने मिलकर प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्हें अंदर, बाहर, के निर्माण व उसकी मरम्मत की बारीकी से अवगत कराया। बजाज द्वारा सभी मैकेनिक को आमंत्रित किया गया था। चाहे वह अपनी स्वयं की दुकान चलाते हों। मौके पर उन्हें उपहार दे सम्मानित किया गया। कंपनी के अधिकारियों के साथ बजाज शोरूम के प्रोपराइटर अमित सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here