मौर्य समाज ने फूंका केन्द्रीय गृह मंत्री का पुतला

0
502

बक्सर खबर। अखंड भारत नव निर्माण संघ के बैनर तले आज गुरुवार को भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह का पुतला जलाया गया। शहर के ज्योति चौक पर प्रदर्शन कर इस संगठन से जुड़े युवाओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भरी सदन में खंड-खंड भारत को अखंड भारत के सूत्र में पिरोने वाले सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य को आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया एवं अभद्र टिप्पणी करके अपमानित किया। विरोध करने वाले संगठन के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह कुशवाहा एवं प्रधान महासचिव रविंद्र मौर्य के संयुक्त नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। सर्वजीत ने कहा जाती की सोच से ऊपर उठकर हमारे देश को स्वर्णिमकाल और विश्व विजेता जैसे ताज से अलंकृत करने वाले महापुरुष के विरोध में एक शब्द भी सुनने को तैयार नहीं है।

वही संघ के सोशल मीडिया प्रभारी एवम प्रवक्ता दीपक कुशवाहा ने कहां कि गृह मंत्री के मुंह से इस तरह की बात तनिक भी शोभा नहीं देती है। वह देश की जनता से माफी मांगे और अपने शब्द को वापस लें। छात्र नेता अजय ने कहा कि जब अखण्ड भारत था ये किसी संघी के चलते नहीं था और किसी बाबा के चलते नहीं था ये चन्द्रगुप्त मौर्य चलते था उनकी युद्ध कला कौशल को पूरी दुनिया मानती थी। सुनील कुशवाह ने कहा सबका साथ सबका विकास सब झूठ है वहाँ पर जाती, उच्च-नीच धर्म की बात करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील कुशवाहा, रवि पासवान पपु, पिंटू ठाकुर, रघुवर कुशवाहा, अंबिका मौर्य ,राजकुमार कुशवाहा, अमित सिंह, मधुकर किशोर, संदीप मौर्य, सुनील यादव, सन्तोष यादव, धर्मेंद्र कुमार, बचन बिहारी, मुन्ना सिंह, प्रदीप मौर्य, अमरदयाल, अमित, राकेश राम, शक्ति यादव सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here