जेल ब्रेक का मुख्य मास्टर माइंड सोनू सिंह गिरफ्तार

0
1296

बक्सर खबर। जिले के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल सोनू सिंह को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनू सिंह का पूरा नाम दयाशंकर सिंह पुत्र बलिराम सिंह है। यह ब्रह्मपुर थाना के कांट गांव का निवासी है। 30 दिसम्बर 2016 की रात केन्द्रीय जेल से पांच कैदी फरार हो गए थे। जिसका मास्टर माइंड सोनू सिंह ही था।

इसे वर्ष 2016 में जेल भेजा गया था। सोनू के विरुद्ध हत्या, लूट, आम्र्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पूछने पर पुलिस के सूत्रों ने बताया रविवार की शाम इसे गंगा ब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया। वहां से इसे नगर थाने लाया गया। लेकिन पूछताछ के लिए इसे कहीं और ले जाने की योजना है। पुलिस इसको लेकर सतर्कता बरत रही है। क्योंकि पिछली दफा जब इसे ससुराल में घेरा गया था। तब परिजनों में मीडिया के सामने आकर बयान दिया था। पुलिस ने सोनू को मार कर कहीं फेंक दिया है। पुलिस उसका खुलासा करे। कुछ लोगों ने तब इसके लिए राजनीतिक दबाव भी बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here