मंगल की ‌‌‌हत्या में पांच गिरफ्तार, चार फरार

0
2208

बक्सर खबर। मंगल राम की हत्या में शामिल कुल पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। सभी युवा हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 22 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है। जिसका इस्तेमाल हत्या में किया गया है। आज शनिवार को प्रेस के सामने एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया मंगल की हत्या शाम 5:45 में ही कर दी गयी थी। ग्रामीण उसे तत्काल अस्पताल ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच घंटे के अंदर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके नाम मोहन कुमार उर्फ देवन पुत्र चन्द्रमा राम, रहेन्द्र यादव पुत्र नन्द कुमार यादव, राकेश कुमार राम पुत्र श्याम बिहार राम एवं सोनू कुमार पुत्र शिवजी राम शामिल हैं।

इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 273/19 दर्ज है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अभी भी चार लोग फरार हैं। जिनके नाम छेछी यादव, बंटी यादव, अमित श्रीवास्तव और बुढउ है। यह सभी लोग नया बाजार और उससे सटे अकरौड़ा बस्ती के रहने वाले हैं। मीडिया से बात करते हुए पुलिस कप्तान ने बताया हत्या बदले की भावना से हुई है। लगभग डेढ़ वर्ष पहले बागुर यादव की हत्या हुई थी। उसी अदावत में यह दूसरी घटना हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीसी के दौरान सदर डीएसपी सतीश कुमार, नगर कोतवाल अविनाश कुमार मौजूद थे। कप्तान के अनुसार इस अभियान की सफलता में इन पदाधिकारियों के अलावा तीन सिपाही और डीआयू के आलोक का भी सहयोग रहा। पूरी टीम ने बहुत ही बेहतर काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here