शादीशुदा माशूका के साथ मना रहा था रंगरेलियां, पति ने लिया देख और फिर जो हुआ, पूछिए मत

0
2089

बक्सर खबर। एक युवक अपनी शादीशुदा माशूका के साथ उसकी ससुराल में ही रंगरेलियां मना रहा था। इसी बीच माशूका के पति ने देख लिया और पड़ोसियों के साथ मिलकर युवक की दम भर पिटाई की। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला आरा टाउन थाना क्षेत्र के आनंदनगर मोहल्ले का है। छपरा जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव की रहने वाली प्रिया की शादी दो साल पहले आरा के अजीमाबाद निवासी ए के सिंह के साथ हुई थी। दोनों के बीच उम्र का फासला बहुत ज्यादा था। प्रिया के मुताबिक उसका पति उससे दूने उम्र का है।

इधर, शादी के पहले से ही राहुल राम नामक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था। राहुल छपरा के जलालपुर का रहने वाला है। कोचिंग में पढ़ाई के दौरान दोनों की आंखें लड़ीं और इश्क हो गया। इसी बीच प्रिया की शादी हो गई, लेकिन राहुल के साथ उसका रिश्ता खत्म नहीं हुआ। वह समय पाकर प्रिया से मिलने आरा पहुंच जाया करता था। बताया जाता है कि राहुल प्रिया से मिलने आरा आया था। वह पिछले दरवाजे से उसके घर में घुसा। प्रिया और राहुल दोनों एक कमरे में बंद रंगरेलियां मना रहे थे। इसी बीच प्रिया का पति वहां पहुंच गया।

हेरिटेज विज्ञापन

दोनों को एक कमरे में देख वह हत्थे से उखड़ गया। उसने राहुल को पीटना शुरू किया। शोर-गुल सुनकर पड़ोसी भी वहां जुट गए। पिटाई के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल को अपने कब्जे में लिया। बताया जाता है कि उसके बैग से कंडोम सहित कुछ आपत्तिजनक सामान मिले हैं। इधर, राहुल का कहना है कि वह प्रिया से मिलने आया था। उसके पति ने झूठा आरोप लगाकर रॉड व बेल्ट से उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
पति से संतुष्ट नहीं है प्रिया
बक्सर : प्रिया के मुताबिक जिस आदमी से उसकी शादी हुई है वह उससे उम्र में दोगुना बड़ा है। वह उसके साथ संतुष्ट नहीं है। यही वजह है कि दोनों के बीच अनबन चल रही थी। प्रिया अक्सर अपने मायके ही रहती थी। उसने यह भी बताया कि उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन वह हमेशा विरोध करती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here