शादी में आया था किशोर, दो दिन बाद तालाब में मिला शव

0
666

बक्सर खबर। अपनी मौसी के यहां शादी में शामिल होने आया किशोर पिछले दो दिन से लापता था। आज गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के पास तालाब से बरामद किया गया। खबर मिलते ही उसके रिश्तेदार के घर में मातम फैल गया। घटना सोनवर्षा ओपी के मडिया डिहरी गांव की है। सूत्रों के अनुसार आरा जिला के बड़की सिन्हा गांव से रितेश कुमार पिता(14) अवधेश कुमार मौसा ओमप्रकाश सिंह के यहां आया था।

23 तारीख को घर में शादी थी। शाम में जयमाल के समय तक वह घर में दिखा था। उसके बाद से ही लापता था। 24 को इसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी थी। तलाश जारी थी। इस बीच आज सुबह गांव के पास में तालाब के पास उसका शव देखा गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि जयमाल के समय वह शौच के लिए तालाब के तरफ गया था। शायद उसी दौरान वह डूब गया हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here