चकरहसी में किसान को मारी गोली, वाराणसी रेफर

0
2664

बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना चकरहसी गांव में कुछ लोगों ने खेत से लौट रहे किसान राम अयोध्या उपाध्याय को गोली मार दी है। घटना आज बुधवार अपराह्न 3:00 बजे की है। ग्रामीणों के अनुसार उपाध्याय खेत से मवेशी का चारा लेकर घर की तरफ लौट रहे थे। कभी घात लगाए बैठे लोगों ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों को आते देख हमलावर वहां से रफूचक्कर हो गए। पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया ऐसा किसने और क्यों किया है यह पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here