शादी के घर में सन्नाटा: मौऊर खरीदने जा रही मां सड़क दुघर्टना में घायल, हालत गंभीर

0
841

बक्सर खबर: सड़क दुघर्टना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत नाजूक देखते हुए उन्हें डाक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान केसठ प्रखंड के बैजनाथपुर की रहने वाली सुंदरी देवी 40 पति जमींदार यादव के रूप में हुई।

पारिवार सूत्रों के अनुसार सुंदरी देवी अपने बेटे के साथ बाइक से चैगाई बजार शादी के लिऐ दूल्हे का मऊर व कपड़ा की खरीददारी करने आई थी। जिसके बाद वह वापस गांव लौट रही थी। लेकिन जैसे ही ये लोग चैगाई के मिसगडही पुल के पास पहुंचे। बाइक चालक का संतुलन गड़बड़ाया। वह गिर पड़ी। सर फट जाने के कारण गंभीर रूप घायल हो गई। आनन-फानन में राहगीर चैगाई पीएचसी लाए जहां से प्राथमिक ईलाज के बार रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here