मारा गया लाली वर्मा, सच या …

0
3513

बक्सर खबर। लाली वर्मा मारा गया है। उसका शव रेलवे पटरी के किनारे देखा गया है। तस्वीर भी वाइरल है। बताने वालों ने कहा वाराणसी के पास ऐसा हुआ। हालाकि वाराणसी की रेल पुलिस ने इस का शव मिलने से इनकार किया है। कुछ लोगों ने कहा चंदौली के पास ऐसा हुआ है। वहां भी इसकी तस्दीक नहीं हो सकी। अंत में बक्सर रेल पुलिस से संपर्क किया गया। क्या बक्सर का कोई उत्तर प्रदेश में मारा गया है। अथवा रेल दुर्घटना का शिकार हुआ है? थानाध्यक्ष रेल पुलिस ने कहा कहीं से इस तरह की सूचना हमें नहीं मिली। लेकिन, तस्वीर भेजने वालों का दावा है। यह बंगला घाट का रहने वाला लाली वर्मा है।

उसके दो साथी सन्नी वर्मा लाल होटल व राजा दुबे उर्फ रावण को यूपी की पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है। उन लोगों के खिलाफ बीएचयू के छात्र नेता की हत्या का आरोप है। सूत्रों की माने तो दो माह पहले शहर के यमुना चौक के पास स्वर्ण आभूषण के कारीगर की दुकान में लूट हुई थी। उस घटना में लाली वर्मा का नाम आया था। वह तब से फरार चल रहा है। बक्सर खबर को यह तस्वीर कुछ पाठकों ने उपलब्ध कराई है। उनका दावा है, यह शव लाली वर्मा का ही है। लेकिन, वे भी नहीं जानते कि वह कहां मारा गया है। ऐसा माना जा रहा है। उसकी हत्या गोली मारकर हुई है। क्योंकि उसके सीने पर गोली लगने जैसा निशान है। कुछ का मानना है उसकी हत्या गैंगवार प्रतीत हो रही है। वैसे सच जो हो। पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं किए जाने के कारण खबर संदेह के घेरे में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here