आपसी विवाद में पूर्व फौजी की हत्या

0
1356

बक्सर खबर। भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में कुछ लोगों ने अधेड़ की हत्या कर दी। घटना नावानगर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार शाम बबन यादव व हजारी यादव के बीच विवाद बढ़ गया। हालाकि विवाद पुराना था लेकिन उसने आक्रामक रुप अख्तियार कर लिया। देखते-देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के बबन यादव(58) पुत्र स्वर्गीय भोला यादव को लाठी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।

घायल बबन को नावानगर पीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। अन्य परिजन भी रोते विलखते अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। दूसरे पक्ष हजारी यादव के परिवार के लोग घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। सूत्रों ने बताया मृतक पूर्व फौजी थे। लेकिन उनकी ऐसी दुखद मौत हुई।

add

महज चार कठ्ठा जमीन के लिए हुई हत्या
बक्सर । बुधवार की शाम पीलापुर में बबन यादव की हत्या महज चार कठ्ठा जमीन के लिए हो गई। परिवारिक सूत्रों की मानें तो हजारी यादव परिवार से पहले से विवाद था। कुछ माह पहले ही दुसरे पक्ष यह प्लाट बबन को लिखा जो आज मौत का कारण बना।
कहते है डुमरांव एसडीपीओ
बक्सर। डुमरांव एसडीपीओ के.के सिंह ने कहा कि घटना जमीनी विवाद के कारण हुआ है। परिजनों ने अभी लिखित शिकायत नहीं दी है। हलांकि बताए गए लोगों के यहां पुलिस छापामारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here