मानिकपुर हत्याकांड : पूर्व जिप अध्यक्ष ने कराई हत्या, छह नामजद

0
2945

बक्सर खबर। सिमरी प्रखंड के मानिकपुर गांव में बुधवार को सुनील पांडेय की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में मुख्य आरोपी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अंगद यादव बनाए गए हैं। उनके अलावा अन्य पांच के खिलाफ नामजद तथा चार अज्ञात के खिलाफ तिलकराय हाता ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुवार को इसकी पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की। पुलिस ने पूछने पर बताया कोई भी नामजद अभी पकड़ में नहीं आया है। सभी घटना के बाद से ही फरार हैं।

पीडि़त पक्ष की तरफ से उपेन्द्र ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को क्रिकेट को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन वह लड़कों के बीच का मामला था। जो आपसी तालमेल से समाप्त हो गया। लेकिन बुधवार को विष्णु शंकर राय के दरवाजे पर बड़का राजपुर केअक्षयबर यादव समेत कई लोग जमा हो गए। दोपहर के वक्त हम लोग अपने दरवाजे पर बैठे थे। अपनी बहन को विदा करने की तैयारी में लगे थे। अक्षयबर आए और ललकार कर बोले की मारो इन सालों को।

add

जिसके बाद गोली चलने लगी। इतने में हमारा भांजा सुनील जो सिमरी से बहन को लेने आया था। दरवाजे से बाहर निकला जिसे गोली जा लगी। हत्या के इस मामले में अक्षयबर यादव, विष्णुशंकर राय, संतोष कुमार, जितेन्द्र राय, कृपाशंकर राय, अंकित राय को नामजद किया गया है। अन्य चार लोग अज्ञात हैं। पुलिस इन सभी की तलाश में लगातार छापामारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here