मामा के घर गए भाई-बहन की मौत, रहस्य बना मामला

0
1186

बक्सर खबर। मामा गांव गए भाई-बहन की एक साथ हुई मौत को सबको हैरान कर दिया है। यह घटना शुक्रवार रात की है। बासुदेवा ओपी थाना क्षेत्र के गोबिनपुर गांव में बच्चे गए हुए थे। परिवारिक सूत्रों की मानें तो रात करीब दस बजे दोनों भाई बहन परिवार के साथ खाना खाए और उसके बाद सो गए। अचानक साढ़े दस बजे के करीब दोनों की तबीयत खराब हुई । जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों के द्वारा निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया।

परिजन दोनों बच्चों को लेकर बक्सर के लिए रवाना हो गए। परंतु सुघर डेरा गांव के समीप पहुंचते ही दोनों ने अंतिम सांसे ली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। दोनों की तबीयत कैसे खराब हुई अभी भी पहेली बनी हुई है। दोनों बच्चे मुरार थाना क्षेत्र के खेवली गांव रहने वाले हैं। मनीष(6)एव उसकी बहन ज्योति(5) दोनो अपने नाना नन्द किशोर राम गांव गोबिनपुर घूमने आए थे। जहां मामा के बच्चों साथ बकरी चराने आहार के तरफ चले गए। इसबीच क्या हुआ किसी पता नहीं चला। माता- पिता कपिल राम का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गोबिनापुर और खेवली गांव में मातम का नजारा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here