14 फरवरी से प्रारंभ होगा मामा जी का स्मृति महोत्सव

0
56

बक्सर खबर। सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम नया बाजार में इस माह की 14 तारीख से पुण्य स्मृति महोत्सव प्रारंभ होगा। इसकी जानकारी देते हुए महंत श्री राजाराम शरण दास जी महाराज ने बताया कि 22 तारीख को महोत्सव पूर्ण होगा। उस तिथि को भंडारा होगा। इसके पूर्व 21 तारीख को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव के दौरान नया बाजार आश्रम में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। वृंदावन से पधारे गिरिधर गोपाल शास्त्री जी महाराज कथा कहेंगे। जिसका समय दोपहर 1 से 5 बजे का होगा। श्रद्धालु मंदिर परिसर में होने वाली कथा का श्रवण कर सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here