धनसोई को प्रखंड बनाने के लिए महापंचायत का आयोजन

0
536

बक्सर खबर। राजपुर विधानसभा का सबसे पुराना व्यावसायिक बाजार है। दशकों से उपेक्षा का दंश झेल रहे धनसोई को प्रखंड का दर्जा दिलाने की कवायद तेज हुई है। आज मंगलवार को युवा, किसान, व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते करते हुए वैभव यादव ने कहा कि धनसोई का हक को दिलाने के लिए प्रत्येक ग्राम से 20 लोगो का टीम बनाकर जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन किया जायेगा।

समहूता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नौसाद अली और धनसोई पचायत के मुखिया मनोज जायसवाल ने कहा कि जब तक धनसोई को प्रखंड का दर्जा न मिल जाए तब तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर अफजल अली, इरशाद अहमद, दुल्फा मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र यादव, पवन यादव, विश्वकर्मा शर्मा, हरेंद्र राम, विनय कुमार, धनजी पासवान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here