‌‌‌गंगा सेतु के पास भीषण दुर्घटना, तीन घायल, दो की हालत नाजुक

0
2771

बक्सर खबर। वीर कुंवर सिंह सेतु के पास आज बुधवार की रात नौ बजे भीषण दुर्घटना हुई। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। तीनों खून से लथपथ हो सड़क पर जा गिरे। आस-पास के लोगों ने सभी को तत्काल पास के अस्प्ताल पहुंचाया। जहां से दो लोगों को रेफर कर दिया गया है।

घटना गंगा पुल के पास स्थित उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट के पास हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वे भी मौके पर पहुंचे। लेकिन, दो की हालत ऐसी नहीं थी। जो अपने बारे में कुछ बता सकें। तीसरे घायल का इलाज गोलंबर के देवराज अस्पताल में चल रहा है। लोगों का कहना है। युवक बक्सर शहर के ही रहने वाले जान पड़ते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here