मचा कोहराम: डूबने से मामा व भांजे की मौत

0
1727

बक्सर खबर: गंगा घाट पर डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। घटना सिमरी प्रखंड के तिलक राय हाता ओपी क्षेत्र स्थित केशोपुर गंगा घाट की है। जहां गुरूवार दोपहर एक बजे परिजनों से बिना बताए आदर्श नगर निवासी मामा पिन्टू राम(17) पिता कुमार राम, भांजा राजा राम(16) थाना कृष्णाब्रह्म गांव रेहिंया नहाने चले गये।

उसी दौरान तैरते हुए आगे निकल गये। जिसके बाद डूबने लगे। पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने नदी में छलांग तो लगाई परन्तु वहां पहुंचने के पहले ही दोनों डूबने गये। खबर लिखे जाने तक शव नही निकाला जा सका है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की पुष्टि सिमरी सीओ प्रमोद राज ने की। उन्होंने कहा कि गोताखोर टीम को सूचना दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here