मचा हड़कंप: सीओ ने जदयू अध्यक्ष को मारा थप्पड़

0
2559
बक्सर खबर: सोमवार की सुबह ग्यारह बजे अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण कार्यलय डुमरांव में अफरातफरी मच गई। जब सीओ सिमरी ने अतिपछिड़ा के जदयू प्रखंड अध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया। हुआ कुछ यूं सरकार द्वारा दिए गए गृह स्थल पर्चा की जमीन पर दखल कब्जा हेतु सिमरी थाना क्षेत्र के अशापड़री का रहने वाले संतोष राजभर ने अपील की थी।
जिसमें लोक निवारण शिकायत पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार के द्वारा सोमवार को सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित थी। जिसमें सिमरी सीओ दिलीप कुमार पहुंचे जहां संतोष राजभर बैठे थे। देखते ही सीओ भउ़क गए। उसे बाहर करने को कहा। कर्मचारी से अगली डेट देने को कहा साथ ही एक जोरदार थप्पड़ संतोष के गाल पर दे मारा। उपस्थित लोग कुछ समझ पाते तब तक संतोष गाल पकड़ कर बैठ गए थे।
मार खाने के बाद फोन पर किसी को घटना की जानकारी देता संतोष
क्या था मामला
बक्सर : बिहार सरकार द्वारा संतोष राजभर के पिता शंकर राजभर को आशापड़री में वर्ष 1996 में गृह स्थल का पर्चा दिया गया। परन्तु आज तक उसके दखल में नहीं मिल पाया। उस पर पहले से ही कोई और कब्जा जमाये हुए है। पहले से कब्जा जमाए व्यक्ति जिला प्रशासन के इस आदेश के खिलाफ हाइकोर्ट चला गया। वहीं संतोष 2014 में 38 घंटे के आमरण अनशन पर बैठा था। जिसे इसी सीओ ने तुड़वाया था। इसी मामले को लेकर संतोष लोक निवारण शिकायत में गया था। जहां सीओ ने थप्पड़ मार दिया।
हेरिटेज विज्ञापन
जदयू प्रखंड अध्यक्ष है संतोष
बक्सर : संतोष राजभर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के सिमरी प्रखंड के अध्यक्ष भी है। घटना की सूचना पर जदयू नेता भरत मिश्रा मौके पर पहुंचे उन्होंने सीओं को तुरंत बर्खास्त करने की डीएम से मांग की। मिश्रा ने कहा बिहार में लोकतंत्र का राज है।  पदाधिकारी द्वारा यह अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना की सूचना मुख्य सचिव को भी दी गई है।
कहते है डीएम
बक्सर : डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि घटना कि रिर्पोट लोक निवारण शिकायत पदाधिकारी से मंगाई गई है। सीओ दोषी पाये जाते है तो कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here