लग्जरी वाहन लुटने का प्रयास, चार को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

0
651

बक्सर खबर। ईटाढ़ी थाना के गेरुआबांध गांव के समीप शाम के वक्त दो पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए। ब्रेजा गाड़ी में सवार लोगों ने मदद की गुहार लगाई तो ग्रामीण एकत्र हो गए। वहां मौजूद चार लोगों जो विवाद की जड़ थे। उन्हें रोक लिया गया। ईटाढ़ी पुलिस को सूचना दी गई। वहां पहुंची टीम सभी को थाने ले आई। पूछने पर पुलिस टालमटोल करती रही। वहीं सूत्रों के अनुसार एक पक्ष से रंजीत सिंह थे दूसरे पक्ष के पंकज सिंह।

पीडि़त पक्ष का कहना था यह लोग हमारा वाहन और रुपये लूटना चाह रहे थे। पुलिस देर रात तक दोनों पक्ष को सलटाने के प्रयास में लगी रही। एक पक्ष ने लिखित शिकायत थाने में दी है। वहीं जानकारों का मानना है यह सभी लोग एक दूसरे को जानने वाले हैं। पूरी सच्चाई तो पुलिस ही बता सकती है। क्योंकि दोनों तरफ के लोग अपने को सही ठहरा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here