प्यार में हुई जेल, ससुराल वालों ने कर दिया खेल

0
1251

बक्सर खबर। शादी के एक माह बाद पति-पत्नी घर लौटे। हालाकि लड़का ससुराल आने के पक्ष में नहीं था। लेकिन, उसकी पत्नी ने आग्रह किया घर वाले मान गए हैं। परेशान होने की जरुरत नहीं। इस तसल्ली पर मनोज राम पुत्र स्व. मुसाफिर राम पत्नी नेहा कुमारी के साथ सोमवार को बक्सर पहुंचा। लेकिन यह क्या उसके कुछ घंटे बाद पुलिस भी आई और उसे उठाकर थाने ले गई। जहां उसे सलाखों के पीछे बंद कर दिया।

यह देख नेहा भी नगर थाना पहुंची और मनोज को छोडऩे का आग्रह पुलिस ने करने लगी। यह मामला आज सोमवार का है। पुलिस का कहना था इसके खिलाफ लड़की के अपहरण का मामला दर्ज है। नेहा ने कहा ऐसा नहीं है। एक माह पहले मैं ही इसके साथ घर से भाग कर गई थी। यहां से जाने के बाद मैंने इससे शादी की। लेकिन, पुलिस उसकी सुनने को तैयार नहीं थी।

add

नेहा ने बताया मैं छोटकी सारिमपुर निवासी इंन्द्रजीत राम की पुत्री हूं। मैं और मनोज राम ग्राम लोचैनी, जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश एक दूसरे से प्यार करते हैं। अपनी मर्जी से शादी की है। मैं बालिग हूं बावजूद इसके प्रशासन मेरी नहीं सुन रहा। खैर पुलिस सुने या न सुने मनोज हाजत में सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here