‌‌ बालू ट्रकों के कारण लग रहा है घंटो जाम, चौसा-कोचस मार्ग का बुरा हाल

0
244

बक्सर खबर। चौसा के रास्ते उत्तर प्रदेश जाने वाले बालू ट्रकों के कारण स्थिति बहुत विकट हो गई है। चौसा से लेकर बसहीं तक जिले की सीमा में इतने ट्रक जहां-तहां खडे होते हैं कि लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। सबसे बडी परेशानी चौसा गोला के पास होती है। जहां से रामगढ के रास्ते में ट्रक जाते हैं। मोड पर लगी अवैध दुकानों के कारण चौडी सडक सकरी हो गई है। जब कोई ट्रक यहां मोड पर घूमता है। दोनों तरफ जाम लग जाता है।

इन ट्रकों से वसूली करने वाले भी यह नजारा देखते हैं। लेकिन वे चाहकर भी सडक का अतिक्रमण नहीं हटवा पाते। क्योंकि स्थानीय लोग उस व्यवस्था के गवाह हैं। जों वहां दिन-रात होता है। बालू के अवैध ढुलाई के खेल में भ्रष्टाचार का खेल आमजन के लिए समस्या बन गया है। क्योंकि इस वजह से दिन हो या रात। कभी भी चौसा और कोचाढी के बीच जाम लग जाता है। जिसके कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना होता है।

add विज्ञापन

मरीजों की चली जाती है जान
बक्सर खबर। चौसा गोला से ट्रक वाले रामपुर गांव होते देवल पुल से उत्तर प्रदेश में दाखिल होते हैं। इस मार्ग पर कभी-कभी ऐसा जमा लगता है कि छोटे वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मरीजों को लेकर वाराणसी के ट्रामा सेंटर जाने वाले वाहन भी इस जाम के शिकार होते हैं। इस वजह से अक्सर मरीजों की जान पर खतरा बना रहता है। आज शुक्रवार को भी वहां जाम लगा रहा। घंटो लोग परेशान रहे। इसका नजारा आप वीडियो में देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here