प्रभु नाम का है अदभूत महत्व : राजेन्द्र दास जी

0
161

बक्सर खबर : सीता-राम महोत्सव गुरुवार को प्रारंभ हो गया। 48 वें सियपिय मिलन में इस वर्ष मलुक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास जी महाराज की कथा हो रही है। प्रथम दिन व्यास गद्दी पूजन के साथ भक्तमाल कथा का श्री गणेश हुआ। उन्होंने भगवान कपिल व माता देवहुति के संवाद की चर्चा करते हुए कहा भगवान के नाम का भजन एवं श्रवण करने मात्र से वैकुण्ठ की प्राप्ति हो जाती है। मन में भक्ति होनी चाहिए। आश्रम के सूत्रों ने बताया नौ दिवसीय कथा का शुभारंभ हो गया है। अब प्रतिदिन राजेन्द्र दास जी महाराज अपराह्न 3 बजे से संध्या 7 बजे तक कथा कहेंगे।

विज्ञापन

गुरुवार को कथा प्रारंभ होने के समय बसांव पीठाधीश्वर अच्युत प्रपन्नाचार्य जी, आश्रम के महंत राजा राम शरण जी आदि ने व्यास गद्दी की आरती की। विश्व विख्यात राम विवाह महोत्सव में शामिल होने के लिए देश के अन्य हिस्सों से संतों के आगमन का सिलसिला शुरु हो गया है। जिनमें जानकी शरण जी महाराज, हरी वल्लभ जी, अलबेली शरण जी, गिरधर शरण जी, मदन मोहन दास जी, विराट गुरू, रघुवंश शरण जी, जगनरायण उपाध्याय, एनके पांडेय, सत्यनारायण राय, दीपक यादव, सुनील राय, प्रेम मिश्रा, झब्बू राय, नीतीश कुमार आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here