लम्बी कूद में पंकज व दौड़ में राजेश ने मारी बाजी

0
297

बक्सर खबर: हिन्दू रक्षक सेना के बैनर तले मंगलवार को बड़का ढ़काईच मध्य विद्यालय में इंटर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता सह पूर्व विधान पार्षद विवेक ठाकुर ने फिता काटकर किया। ठाकुर ने कहा कि खेल -कूद प्रतियोगिता से बच्चों का शारीरिक विकास होगा। सबसे अच्छी बात यह है प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों को बेहतर मौका मिलेगा। अपने जीवन के प्रति कुछ अच्छा करने का जोस जुनून उत्पन्न होगा। इसे ध्यान में रखते हुए खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजन होते रहना चाहिए।

भाजपा जिला महामंत्री कवींद्र दुबे, ओमप्रकाश भुवन, नेता भाजपा कौशल विद्यार्थी, भाजपा धु्रव तिवारी, पूर्व प्रत्याशी नरदेश्वर तिवारी, शैलेश कुमार, प्रशान्त दुबे, राकेश दुबे, सौरभ तिवारी, अंकित दुबे, शिवम दुबे, लक्ष्मण दुबे, आशुतोष सिंह, भस्कर कुमार, गोपाल जी चैबे, संतोष शाह, पवन राय सहित दर्जनों समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 200 मीटर की दौड़ में 90 अभियर्थीयों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान राजेश कुमार(धरहरा), दूसरा स्थान बब्लू यादव (चकनी), तीसरा अटल गोस्वामी(ढ़काइच) ने हासिंल किया।

add

वहीं गोला फेंक में पचास खिलाडियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान हरेकृष्ण तिवारी(नैनिजोर), द्वितीय स्थान मनीष पाण्डेय(बड़का ढ़काइच), तृतीय स्थान ऋषीकेश प्रधान(छोटका ढ़काइच) विजेता बने। लम्बी कूद में पैतीस अभियर्थीयों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रथम स्थान पंकज राय(बरीसवन), दूसरा स्थान ओमप्रकाश यादव(लालूडेरा), तीसरा स्थान आत्मा पाण्डेय(परसियां) विजेता बनकर दर्शकों व अतिथों का दिल जीत लिया। विजेता खिलाडियों को सिल्ड़ देकर सम्मानित किया गया।

खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते विवेक व दौड़ में शामिल प्रतिभागी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here