लोकसभा चुनाव लडऩे वाले नेता ठगी के आरोप में गिरफ्तार

0
1376

बक्सर खबर। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोकसभा चुनाव लड़ चुके इन नेता जी का नाम सुनील कुमार दुबे है। जो कोरानसराय थाना के लहना गांव के निवासी हैं। पुलिस ने गुरुवार को उन्हें गांव से गिरफ्तार किया। कोरानसराय पुलिस की माने तो उनके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी था।

add

रोहतास जिले के दिनारा थाना अंतर्गत मनोहरपुर गांव के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाने वाले के अनुसार उन्होंने पच्चीस लाख रुपये से अधिक की उगाही विभिन्न लोगों से की है। मामला उच्च न्यायालय पहुंचा। जहां से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। हालाकि पुलिस अभी पूरे मामले के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दे पा रही है। उनका कहना है शुक्रवार की सुबह पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here