लोकसभा में 18 लाख मतदाता, जिले में बढ़े सौ से अधिक बूथ

0
208

बक्सर खबर। इस बार के लोकसभा चुनाव में 18 लाख 6004 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। संख्या छह विधानसभा क्षेत्रों की है। जिसमें अपने जिले के चार विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 12 लाख 42 हजार 540 है। इस बार अपने जिले में कुल 19 हजार 969 नए मतदाता जुड़े हैं। जिनमें युवा मतदाताओं की संख्या 11 हजार 668 है। अर्थात यह पहली बार मतदान करेंगे। लोकसभा क्षेत्र में कुल बूथों की संख्या 1856 है। जिसमें अपने जिले के 1260 बूथ शामिल हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में इन बूथों की संख्या 1110 थी। इस बार कुल 106 नए बूथ बने हैं। हम विधानसभा वार इसकी चर्चा करें तो ब्रह्मपुर विधानसभा में पहले 277 मतदान केन्द्र थे। अब यहां कुल संख्या 323 है। इसी तरह बक्सर विधानसभा में 256 की जगह 286, डुमरांव विधानसभा में 276 की जगह 325 एवं राजपुर सुरक्षित विधानसभा में 301 की जगह 331 बूथ बने हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार लगभग 1400 मतदाता के अनुपात पर बूथों का निर्धारण हुआ। इनके लिए प्रशासन को लगभग 6000 मतदान कर्मी और इसी अनुपात में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here