‌‌शिक्षक का सम्मान कर लायंस क्लब ने दिया संदेश

0
141

बक्सर खबर। कल, आज और कल अगर कोई सम्मान का हकदार है। तो वे हैं शिक्षक। वे कालांतर से लोगों को सही मार्ग पर चलने की शिक्षा देते आ रहे हैं। और देते रहेंगे। हालाकि समय के अनुरूप बदलाव देखने को मिल रहा है। लेकिन, इस परंपरा को बनाए रखना हमारी जिम्मेवारी है। अगर आप कुछ पाना चाहते हैं। तो इसके लिए जरुरी है। अपने गुरू का सम्मान करना सीखें। यह बाते लायन विनय कुमार ने कहीं। मंगलवार को शिक्षक दिवस के पूर्व शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। लायंस कल्ब आफ बक्सर गैंगेज द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन आर के ज्वेलर्स के परिसर में आयोजित किया गया था।

जिसकी अध्यक्षता लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल व संचालन वरिष्ठ सदस्य सुरेश संगम ने किया। सबने मिलकर सेवानिवृत शिक्षक रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव सैसड़ हाई स्कूल रोहतास व सुमेर लाल मध्य विद्यालय चिलहरी को सम्मानित किया। सुरेश संगम ने कहा। जो संवाद पहले शिक्षक और छात्र के बीच हुआ करता था। आज उसका अभाव दिखता है। इस खाई का पाटना होगा। इसके लिए जरुरी है कि नैतिक शिक्षा पर बल दिया जाए। उपस्थित सभी सदस्यों ने इन शिक्षक द्वय के स्वस्थ्य व मंगल जीवन की कामना की। इस दौरान निगम पांडेय, मो जमील, अमित केजरीवाल, राघवेन्द्र कुमार, अतुल मेहरोत्रा, मनोज सिन्हा, गोविन्द जायसवाल, विनोद जायसवाल, किरण जायसवाल, शिल्पी देवी, मीना जायसवाल आदि उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here