जीवन भर का दर्द दे गई छोटी सी चूक

0
892

बक्सर खबर। मां की आंखों के सामने बेटा पानी में डूब जाए। उस तड़प को आप महसूस कर सकते हैं। एक तरफ कलेजे का टुकड़ा पानी में डूब रहा था। दूसरी तरफ वह छटपटा रही थी। जिसने भी सूना उसके रोंगटे खड़े हो गए। हुआ कुछ यूं की आज शनिवार को मलहचकियां गांव के श्रीनिवास चौधरी की पत्नी नहाने गई। पांच वर्ष का पुत्र शिवम भी साथ जाने की जिद करने लगा। मां उसको साथ लेती गई। वहां नहाने के दौरान बेटा भी पानी में उतर गया। मां का ध्यान उधर गया नहीं।

इसी बीच बेटा गड्ढे में चला गया। मां को पता नहीं चला। और वह पानी में समा गया। जब उसे इसका एहसास हुआ कि बेटा तट के किनारे नहीं है तो वह उसे तलाशने लगी। उसे समझते देर न लगी वह पानी में चला गया है। तो दहाड़े मार बच्चे को तलाशने लगी। आस-पास के लोग पहुंचे तो बच्चे का शव निकाला गया। लेकिन, अब किसी के हाथ में कुछ नहीं था। क्योंकि काल अपना खेल कर चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here