कुष्ठ रोग का उपचार संभव, अस्पताल में मिल रही है मुफ्त दवा

0
215

बक्सर खबर। कुष्ठ रोग का उपचार आसान और सुलभ है। सरकारी अस्पताल में इसकी दवा मुफ्त मिलती है। अगर आपको शरीर में कहीं भी सुनबहरी जैसी शिकायत महसूस हो रही है। तो इसकी जांच जरुर कराएं। यह बीमारी लाइलाज नहीं है। यह बात डाक्टर चंदन कुमार ने दलित टोले में जाकर दी। वे शनिवार को केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत शिवपुर गांव पहुंचे। वहां ग्रामीणों को एकत्र कर रोग की पहचान और उसके लक्षण के बारे में बताया। साथ ही उसके बचाव का तरीका भी लोगों को बताया।

मौके पर बृजबिहारी राम, राज कुमारी, अनिता देवी, आशा, ललिता देवी, शिला, सोनी, लीलावती, अनुराधा जैसी महिलाएं एकत्र हुई। सबने डाक्टर द्वारा बताए तरीके को जाना और अपना चेकअप भी कराया। हमारा भी दायित्व बनता है। इसके बारे में लोगों को बताएं और समझाएं। बीमारी को छुपाना घातक हो सकता है। समय रहते इसका उपचार हो जाए तो इससे हमेशा के लिए निजात मिल सकती है। यह कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here