‌‌‌सड़क के गड्ढ़े में नेता की बाइक पलटी, जा सकती है किसी की जान

0
827

बक्सर खबर। नए परिवहन एक्ट के अनुसार अगर खराब सड़क के कारण कोई व्यक्ति दुर्घटना का शिकार होता है। तो संवेदक पर एक लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है। यह देखते हुए आजकल सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके लिए जहां सड़क खराब है। उसकी मरम्मत जमीन खोद कर की जा रही है। ऐसे में बक्सर -कोचस मार्ग पर आज सोमवार को एक नेता जी दुर्घटना के शिकार हो गए।

संयोग रहा सिर्फ हल्की चोटें आईं। नहीं तो उन्हें अस्पताल में दाखिल करना पड़ता। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना के शिकार नेता मनोज कुमार सिंह बेचनपुरवा के रहने वाले हैं। आज यह दुर्घटना उनके साथ हुई है। कल किसी और के साथ भी हो सकती है। संभव है पिछले कुछ दिनों में कई जगह लोग इन गड्ढ़ों के कारण दुर्घटना के शिकार हुए हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here