ले गई पुलिस : बहू हुई नाराज तो ससुर पहुंचे जेल

0
884

बक्सर खबर। पत्नी को उसके पति ने धोखा दिया। नाराज पत्नी ने उसके परिवार को सबक सीखा दिया। पुलिस के पास पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। हालाकि उसने मुख्य आरोपी अपने पति को बनाया। लेकिन, पति को तलाशती पुलिस ने उसके ससुर और देवर को उठा ले गई। डुमरांव के गडेरी टोला में आज छपरा जिले की महिला थाना पुलिस ने छापा मारा। गिरफ्तार करने पहुंची वहां की थानाध्यक्ष इंदिरा रानी कुमारी ने कहा इन्हें पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है। इनके खिलाफ आरोप क्या है।

पूछने पर छपरा की पुलिस ने बताया कि नंदनी की शादी डुमरांव निवासी अनिल कुमार से हुई थी। लंबे समय से पति और पत्नी के बीच विवाद है। क्योंकि उसका पति दूसरी औरत से संबंध बनाए हुए है। ऐसे में उसके साथ धोखा हुआ है। दूसरी पत्नी रखते हुए उसको पूरे परिवार ने ठगा है। पुलिस जब अनिल को तलाशती पहुंची तो पता चला वह दिल्ली में काम करता है। शादी भी दिल्ली में ही हुई थी। लड़की को बाद में पता चला। यहां कोई दूसरी महिला भी है। परिवार के स्तर पर मामला नहीं सुलझा तो पुलिस के पास शिकायत पहुंची। अब पुलिस उसके पति पर गिरफ्तारी का दबाव बनाएगी। इस बाबत पूछने पर डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने बताया पीडि़ता ने छपरा में मुकदमा किया है। इस लिए वहां की पुलिस यहां पहुंची थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here