लफुओं का अड्डा बना विष्णुपुरी मुहल्ला

0
657

बक्सर खबर, पाठक नामा :-
गोलंबर के पास स्थित विष्णुपुरी मुहल्ला है तो शहर का हिस्सा। लेकिन, यह मुफस्सिल थाना की सीमा में आता है। यहां का हाल बहुत बुरा है। मंगलवार को यहां अप्रिय वारदात होते-होते टल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन समय रहते कोई नहीं पहुंचा। इस व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते हुए मशहूर युवा अधिवक्ता विशाल कुमार सिंह ने बक्सर खबर को अपना संदेश भेजा है। जिससे प्रशासन का ध्यान इस तरफ जाए। उनके शब्दों में – सच को आंच क्या। यह परिभाषा शहर के विष्णुपुरी मुहल्ले के लोगों पर लागू हो रही है। यहां आए दिन लफुओं का तांता लगा रहता है।

टीवीएस सर्विस सेंटर वाली गली में रहने वाले लोग लफुओं की सक्रियता से काफी परेशान हैं। मजबूर होकर मुहल्ले वासियों ने बैठक बुला निर्णय लिया है। गली में हर घर के लोग सीसीटीवी कैमरा लगाए। जिससे ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा सके। मुहल्ले के लोगों का कहना है रात हो या दिन, आती-जाती लड़कियों पर यह फब्तियां कसते हैं। शाम होते ही इनकी सक्रियता बढ़ जाती है। आपराधिक चरित्र के लोग सभ्य लोगों एवं पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। इस वजह से यहां के लोग डर-डर के जी रहे हैं। असामाजिक तत्व कभी भी यहां किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। क्योंकि पुलिस समय रहते किसी की बात सुनती कहां है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here