लालू परिवार को फंसाने में जुटी है राज्य सरकार : राजद

0
307

बक्सर खबर। लालू यादव के परिवार को राज्य सरकार झूठे मुकदमों में फंसाकर राजनीतिक बदला साध रही है। इसका खुलासा हो चुका है। इस तरह की घिनौनी हरकत करने वाले राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी हैं। यह आरोप युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को लगाया। पार्टी के झंडा बैनर के साथ अंबेडकर चौक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। युवा के अध्यक्ष बबलू यादव ने कहा यह भाजपा और जदयू की साजिश है। जिसका करारा जवाब दिया जाएगा। हम इसके खिलाफ जनता के बीच जाएंगे।

प्रदर्शन के दौरान बिहारी चौहान, उमाशंकर सिंह, सुधीर गुप्ता, मोहन यादव, बंगा यादव, सत्येन्द्र, जगदीश पहलवान, विनोद माली, ललन चौधरी, ओमप्रकाश माली, सुमित राय, सोनू यादव, नन्द जी यादव, इम्तयाज अंसारी, जितेन्द्र यादव, अशोक शर्मा, शिवजी राम, योगेश पहलवान, अरविन्द आजाद, किशोरी यादव, गेणश राय, बबलू यादव, मुकेश, सुमन भारती, विवेक कुमार, संजय पासवान, कुंवर जी प्रसाद, दीपक प्रसाद, सद्दाम हुसैन, अंगध यादव, अशोक सिंह, चंदन यादव, आशीष कुमार, राहुल यादव, गोविन्द कुमार अजय राम, मनोज यादव, समीर साहब, सुमित कुमार, नीतीश पासवान, फिदा हुसैन, अब्दुल रहमान, सुभाष पासवान, राजा खां, विनय यादव, सुरेन्द्र ठाकुर, जितन यादव, अफताब अली आदि मौजूद थे।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here